BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2023, 4:19 pm
KHABAR : जल जीवन मिशन के कार्यों को तेजी के साथ पूर्ण किया जाए, ग्वालियर-चंबल एवं सागर संभाग में चल रहे कार्यों की हुई समीक्षा, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता श्री एस के अंधवान द्वारा की गई। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि मिशन के अंतर्गत एक वर्ष से अधिक लंबित योजनाओं को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही घरेलू नल कनेक्शन के लिये प्रतिमाह का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य किया जाए। बैठक में ग्वालियर परिक्षेत्र के प्रमुख अभियंता श्री आर एल एस मौर्य, अधीक्षण यंत्री ग्वालियर एवं चंबल संभाग श्री वी के छारी सहित ग्वालियर-चंबल एवं सागर संभाग के अधिकारी उपस्थित थे। 
ग्वालियर के तानसेन होटल में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रमुख अभियंता श्री अंधवान ने विशेष तौर पर कहा है कि किसी भी ग्राम की कोई भी डीपीआर लंबित नहीं रहना चाहिए। जल संरक्षण के लिये चलाए जा रहे विशेष अभियान कैच द रैन एवं अटल भूजल के लिये विशेष रूप से डीपीआर तैयार कर जल संरक्षण हेतु कदम उठाए जाएँ। इसके साथ ही पेयजल के स्त्रोतों का पुनरू भरण कार्य भी हाथ में लिया जाए। 
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि क्षेत्र में ट्यूबवेल स्त्रोत की विस्तृत समीक्षा की जाए और उसकी जानकारी वरिष्ठ कार्यालय को भी प्रेषित की जाए। बैठक में भोपाल से पधारे पीआईयू के स्टेट हैड श्री पार्थ द्वारा हर घर जल एप के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने एप के माध्यम से किस प्रकार जानकारी तैयार की जाना है, उसके बारे में बताया। बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए तेजी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE