मंडला। जनपद शिक्षा केन्द्र मंडला में शिविर आयोजित कर दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चों के आँखों की जांच की गई। लेपरा सोसाइटी और साइट सेवर के तत्वाधान में आयोजित शिविर में नेत्र चिकित्सक हिमांचल माहुले एवं सहायक शुभम सराठे द्वारा दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चों के आँखों की जांच की गई। शिविर में लेप्रा सोसायटी मंडला से नीलम आहूजा उर्फ प्रिया पमनानी ने बच्चों का पंजीयन किया। कार्यक्रम में समावेशित शिक्षा एमआरसी संदीप कुमार सोनी के द्वारा बच्चों को आवश्यक सहयोग एवं बच्चों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। शिविर में आने वाले बच्चों तथा उनके पालक को समिति द्वारा यात्रा भत्ता भुगतान किया गया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।