BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2023, 4:41 pm
BIG NEWS : पुलिस ने एक ही दिन में लुट की दो वारदात करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार, बदमाश अकेली महिलाओं को देखकर देते थे घटना को अंजाम, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर  

Share On:-

देवास। बीते दिनों 27 तारीख को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिला के साथ हुई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा। अकेली महिलाओं को देखकर आरोपी लूट की वारदात को देते थे अंजाम। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एडिशनल एसपी मनजीत सिंह चावला ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया है। 

एडिशनल एसपी मनजीत सिंह चावला ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों रात कभी 10.30 बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एबी रोड स्थित वन मंडल चौराहे पर और मिश्रीलाल नगर में अज्ञात बाइक सवार बदमाश महिलाओं से लूट कर भाग गये थे। उक्त घटना में थाना सिविल लाइन में प्रकरण दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक देवास के निर्देशन में अज्ञात आरोपियों की तलाश में टीमें गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से पुलिस ने 3 संदिग्ध, आशुतोष उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मोहना तहसील मोहन बड़ोदिया जिला शाजापुर, आयुष उम्र 19 वर्ष निवासी मक्सी जिला शाजापुर सहित एक अन्य बालगढ़ निवासी नाबालिग को गिरफ्तार कर पुछताछ की। सख़्ती से पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 मोबाइल, एक बाइक, दो बैग, 9950 नगदी सहित 3 लाख का मश्रुका जप्त किया।

आरोपी शाजापुर जिले के रहने वाले हैं शाजापुर से देवास शहर में आकर किराए के मकान में रहते थे और एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करते थे उनके पास एक राइडर बाइक भी थी जिससे वह सुनसान क्षेत्रों में अकेली महिलाओं को देखकर अपना निशाना बनाते थे और लुट की वारदात को अंजाम देते थे। वही पुलिस द्वारा आरोपीयो से अन्य वारदातों की पुछताछ जारी है। 

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी सिविल लाईन संजय सिंह, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र अजय चानना, थाना प्रभारी कोतवाली दीपक यादव, उनि गौरव नगावत, कपिल नरवले, पवन यादव, राहुल पाटीदार, सउनि ईश्वर मंडलोई, प्रआर धर्मवीर, रवि पटेल, सुनील, आरक्षक अजय, नवीन, उदयप्रताप सिंह एवं सायबर सेल प्रआर सचिन चौहान, शिवप्रताप सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE