नीमच। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावद निरीक्षक नरेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम जावद एवं सायबर सेल नीमच द्वारा दिनांक 14 नवंबर 2022 को थाना क्षेत्र जावद से अपहृत हुई बालिका को राजस्थान के आमलोई थाना कांकरोली जिला राजसमन्द से दस्तयाब कर आरोपी को गिफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15 नवंबर 2022 को सूचनाकर्ता कुमुद (बदला हुआ नाम) के पिता द्वारा पुलिस थाना जावद पर आकर रिपोर्ट की गई कि मेरी बेटी कुमुद (बदला हुआ नाम) दिनांक 14 नवंबर 2022 को स्कूल से ही कोचिंग जाने का बोलकर घर से बिना बताए कही चली गई है, जिसे काफी तलाश करने के बाद भी नही मिली। उक्त सूचना पर थाना जावद पर अपराध क्र. 520/22 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
प्रकरण की विवेचना कायमी दिनांक से लगातार बारीकी से कर अपहृत बालिका कुमुद (बदला हुआ नाम) की तलाश करते व सायबर सेल के माध्यम से तकनीकी अनुसंधान करते हुए बालिका के अपहरण कर्ता आरोपी को ज्ञात कर आरोपी पिन्टू पिता कालूदास बैरागी निवासी गरदाना थाना निकुम्भ जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान को प्रकरण में पिन्टू को नामजद किया गया। पिन्टू बैरागी की तलाश उसके निवास स्थान गरदाना, व रिश्तेदारों के घर ग्राम वणी, बिहारीपुरा, हथियाना, अम्बामाता, केली, अरनिया माली (राज), मेघपुरा (मप्र) में की। साथ ही मप्र व राजस्थान के विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाश करते कोई ठोस जानकारी नही मिली।
ग्रामीणों द्वारा बताने पर कि पिन्टू पहले गुजरात और महाराष्ट्र मजदूरी करने जाता था। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गुजरात व महाराष्ट्र के संभावित ठिकानों पर दबिश देते कोई सफलता नही मिली। प्रकरण में लगातार विगत 7 माह से बालिका व आरोपी की तलाश करते बालिका की दस्तयाबी हेतु तकनीकी रूप से अनुसंधान किया जाकर मुखबिर तंत्र को मजबुत किया जाने पर आरोपी पिन्टू ग्राम आमलोइ थाना कांकरोली जिला राजसमंद राजस्थान में होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर पुलिस टीम का गठन किया गया। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पतारसी करते दिनांक 04 मई 2023 को अमलोई में आरोपी की गिरफ्तारी व बालिका की दस्तयाबी हेतु दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा अमलोई पँहुच कर आरोपी व अपहृत के संबंध में ग्रामीणों व आरोपी पिन्टू के बारे में बारीकी से छानबीन व पूछताछ करते ज्ञात हुआ कि दोनों पति पत्नि के रूप में रहकर लोगो के यहाँ खुली मजदूरी कर निवासरत होना पता चला। आसपास आरोपी व अपह्ता के फोटो आमजन को दिखाते आमजन ने दोनो को पहचाना व बताया कि दोनों पिछले कुछ दिनों से यहां देखे जा रहे है। पुलिस टीम द्वारा अमलोई राजस्थान में सघन तलाशी अभियान चलाया जाकर पुलिस टीम द्वारा अपह्त बालिका कुमुद (बदला हुआ नाम) को आरोपी पिन्टू के कब्जें से ग्राम आमलोई राजथान से दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी पश्चात प्रकरण में धारा 366, 376 (2)(द), 376(3) भादवि एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट के इजाफा कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल जावद निरुद्ध करने का आदेश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बालिका की दस्तयाबी व आरोपी की गिरफ्तारी हेतु रूपयें 5,000 के ईनाम की घोषणा की गई थी।
उक्त महत्वपूर्ण सफलता में निरीक्षक नरेंद्र सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक शशिकला चौहान, प्रआर सौरभ सिंह, आर रविन्द्र पाटीदार, महिला आर शिल्पा देवड़ा एवं सायबर सेल से प्रआर प्रदीप शिन्दे, आर लखन प्रताप सिंह एवं आर कुलदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।