BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2023, 6:35 pm
KHABAR : भगवान बिरसामुण्‍डा स्‍वरोजगार योजना से मिली घनश्‍याम को मदद, एमपी ऑनलाईन सेंटर संचालित कर आत्‍मनिर्भर हुआ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मप्र शासन व्‍दारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को स्‍वरोजगार उपलब्‍ध कराने के लिए संचालित की जा रही। भगवान बिरसामुण्‍डा स्‍वरोजगार योजना नीमच जिले के जावद विकासखण्‍ड के दूरस्‍थ जनजातीय बाहुल्‍य ग्राम कोज्‍या के घनश्‍याम पिता हीरालाल भील को स्‍वरोजगार उपलब्‍ध करवाकर अब आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बनाने में काफी मददगार सिद्ध हुई है।   

कोज्‍या निवासी जनजातिय वर्ग के  घनश्‍याम को समाचार पत्रों के माध्‍यम से उक्‍त स्‍वरोजगार योजना के बारे में बता चला तो उसने जनजातिय कार्य विभाग के जिला कार्यालय नीमच से संपर्क कर इस योजना के तहत आवेदन किया। घनश्‍याम को स्‍टेट बैंक सिंगोली शाखा से एम.पी.ऑनलाईन केंद्र स्‍थापित करने के लिए दो लाख रूपये का ऋण मिला। इससे घनश्‍याम भील ने अपने गांव कोज्‍या में एम.पी.ऑनलाईन केंद्र स्‍थापित किया है। घनश्‍याम का एम.पी.ऑनलाईन सेंटर चल निकला।

जिला मुख्‍यालय व तहसील मुख्‍यालय से दूरस्‍थ होने के कारण कोज्‍या व आसपास के कई गांवों के लोग उसके एम.पी.ऑनलाईन सेंटर से विभिन्‍न ऑनलाईन सेवाएं प्राप्‍त कर रहे है। इससे घनश्‍याम को प्रतिमाह लगभग 12 से 15 हजार रूपये की आमदनी हो रही है। अब घनश्‍याम को बेरोजगारी की चिंता से मुक्ति मिल गई है। साथ ही क्षेत्र के ग्रामीणों को एम.पी.ऑनलाईन सेंटर के रूप में कोज्‍या में ही विभिन्‍न सेवाएं प्राप्‍त करने में काफी सुविधा हुई है। घनश्‍याम भगवान बिरसामुण्‍डा स्‍वरोजगार योजना का लाभ मिलने पर प्रदेश सरकार व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिह चौहान को धन्‍यवाद दे रहा है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE