मंदसौर। जिला जेल अधीक्षक ने बताया कि जिला जेल मन्दसौर पर जिला चिकित्सालय मन्दसौर के सौजन्य से स्टॉफ एवं बंदियो हेतु रक्त परिक्षण शिविर आयोजित किया गया । जिसमें हब एण्ड स्कोप मॉडल संस्था के स्वास्थ्य कर्मचारी सम्पूर्ण किट के साथ उपस्थित हुए। प्रथम चरण में लगभग 20 तरह के रक्त परिक्षण हेतु जेल के 25 अधिकारी/कर्मचारियो एवं 199 बंदियो के रक्त नमूने लिये गये। इन नमूनो की जांच रिर्पाेट से कर्मचारियो एवं बंदियो के स्वास्थ्य/बिमारियो की बहुत हद तक जानकारी पूर्व से ही प्राप्त हो सकेगी। जिससे इनका ईलाज गंभीर स्थिति आने से पूर्व ही संभव हो सकेगा ।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।