विदिशा। किसान भाईयों के लिए ग्रीष्मकालीन मूंग फसल को समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु पंजीयन कार्य मई माह की सोमवार आठ से 19 तारीख तक किया जायेगा।
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के संचालनालय द्वारा जारी गाइडलाइन अनुसार ग्रीष्मकालीन मूंग फसल उपार्जन के लिये इस वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर किसान अपना पंजीयन अंतिम तिथि तक सुगमता से करा सकेंगे।
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक के एस खपेडिया ने बताया कि पंजीयन के लिए सशुल्क तथा निशुल्क दोनों सुविधाएं किसानों को उपलब्ध कराई गई है। निःशुल्क व्यवस्था ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र पर जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर सहकारी समितियों एवं विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर एमपी किसान एप पर उपलब्ध होगी। पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था, एमपी ऑनलाईन कियोस्क पर, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क पर, लोक सेवा केन्द्र तथा निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर उपलब्ध होगी।
विभाग के उपसंचालक ने किसान भाईयों से अपील कि है कि पंजीयन की निशुल्क की व्यवस्था जैसे- स्वयं के मोबाईल, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर एवं पूर्व वर्ष की भांति सहकारी समिमियो एस.एच.जी. एफ.पी.ओ. एफ.पी.सी. द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर होगी जबकि पंजीयन सशुल्क 50 रूपये के साथ जैसेरू एम पी ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर क्योस्क पर, लोक सेवा केन्द्रों एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर उपलब्ध होगी।
कृषक भाई अपनी उपज का पंजीयन कराने से पहले आधार नंबर से बैंक खाता एवं मोबाईल नंबर को लिंक आवश्यक रूप से करा लें। अधिक जानकारी हेतु कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07592-233153 संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।