BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2023, 11:25 am
REPORT : जिले के दौरे पर आए कृषि मंत्री पटेल, बोले- ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए शासन कर रहा प्रयास, छोटे किसानों का प्रीमियम शासन द्वारा भरने के लिए तैयार कर रहे प्रस्ताव, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। केंद्र तथा राज्य शासन ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर भी बराबर ध्यान दे रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा में लाकर आर्थिक रूप से समृद्ध बनाया जा रहा है। यह प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है कि छोटे किसानों के फसल बीमा का प्रीमियम शासन द्वारा चुकाया जाए। यह बात रतलाम जिले में कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा अपने संबोधन में कही गई। 
पटेल जिले के ग्राम सज्जनपाड़ा में एक निजी राइस मिल शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश असंगठित शहरी एवं ग्रामीण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष सुल्तान सिंह शेखावत, विधायक दिलीप मकवाना, राजेंद्र सिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, मनोहर पोरवाल, प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम संजीव पांडे एवं किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि किसानों को बड़ी सहूलियत देने के लिए शासन स्तर पर यह प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है कि 2 हेक्टेयर तक भूमि वाले किसानों के फसल बीमा का प्रीमियम शासन द्वारा भरा जाएगा। प्रस्ताव अमल में आने पर प्रदेश के लगभग 76 लाख किसानों को फायदा मिलेगा। इस पर क्रियान्वयन संभवत आगामी खरीफ मौसम से किया जावेगा।

कृषि मंत्री ने कहा कि गांव का किसान उन्नति करें, उद्यमी बने इसके लिए शासन द्वारा योजना लागू की गई है। किसानों को चाहिए कि आपने स्थानीय उत्पादों पर आधारित खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना करें, आर्थिक समृद्धि की ओर आगे बढ़े इसके लिए शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। शासन द्वारा गांव के विकास पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बजट में भी पर्याप्त वृद्धि की गई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं ने किसानों को आगे बढ़ने में पूरी मदद की है। आज किसानों की समृद्धि में शासन की योजनाओं के साथ-साथ शासन द्वारा दिए जाने वाले अनुदानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। समर्थन मूल्य पर फसल उपार्जन के तहत किसानों को लाभ देने के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन शासन द्वारा किए गए।कार्यक्रम में विधायक दिलीप मकवाना, सुल्तान सिंह शेखावत द्वारा भी संबोधित किया गया। इसके पूर्व कृषि मंत्री पटेल द्वारा ग्राम बिलपांक में किसानों से चर्चा करते हुए शासन की किसान हितेषी योजनाओं की जानकारी दी गई, उन्होंने विरुपाक्ष महादेव मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE