BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2023, 11:49 am
KHABAR : नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला अधिवक्तागण के साथ बैठक आयोजित, दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर के तत्वाधान में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर राजेन्द्र देवड़ा एवं प्रथम अपर जिला न्यायाधीश नीतूकान्ता वर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी ने  फारूक अहमद सिद्दीकी ने 13 मई 2023 को आयोजित होने वाली इस वर्ष की दूसरी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला अभिभाषक संघ शाजापुर के अधिवक्तागण के साथ बैठक ली।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर सचिव  राजेन्द्र देवड़ा ने बताया कि 13 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक/फौजदारी, दीवानी, 138 एन.आई.एक्ट के अन्तर्गत चौक अनादरण के मामले, पारिवारिक/वैवाहिक मामले, पानी-बिजली के मामले, बैंक रिकवरी मामले, मोटर दुर्घटना क्लेम संबंधी मामले एवं प्री-लिटिगेशन स्तर के बैंक, जल, विद्युत, टेलीफोन बिल संबंधी मामलों का आपसी समझाईश एवं राजीनामा के माध्यम से निराकरण किया जाना है। नेशनल लोक अदालत का जनसामान्य में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने, पक्षकारागण को राजीनामा करवाने हेतु अधीवक्तागण से अपील की गई। साथ ही नेशनल लोक अदालत से संबंधीत अधिवक्ताओं की समस्याएं सुनी जा कर उचित निराकरण के निर्देश दिए एवं नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकृत प्रकरणों में लगने वाली कोर्ट फीस वापसी एवं अन्य लाभों की जानकारी दी। साथ ही अधिवक्तागण को नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित अधिक से अधिक राजीनामा करवाने तथा लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के विशेष प्रयास करने के साथ ही बैक, विद्युत विभाग, बीएसएनएल, नगरपालिका के प्री-लिटीगेशन प्रकरणों के निराकरण करवाकर शासन द्वारा दी जा रही नियमानुसार छूट का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अभिभाषक संघ अध्यक्ष कमलकिशोर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मदनसिंह चौहान, अखिलेश कुमार रजक, सचिव अभिभाषक संघ, निलेश पाण्डे सह सचिव अभिभाषक संघ संजय व्यास, कमल पाटीदार, करण सिंह गुर्जर, विवेक शर्मा, प्रहलाद धसोरिया, नरेन्द्र तिवारी, जयसिंह चन्देल, बन्ने शाह इत्यादि अधिवक्तागण मौजूद थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE