शाजापुर। कलेक्टर किशोर कन्याल ने शाजापुर नगर स्थित किला परिसर का भ्रमण कर यहां लगने वाले शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किला परिसर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय का निरीक्षण कर यह महाविद्यालय में लगने वाले कक्षों को देखा। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय परिसर के बाहर के मैदान में जनभागीदारी से पौधरोपण करवाने और पानी की टंकी को पेंट करवाने के निर्देश प्रभारी प्राचार्य डॉ. पीरमुन्दड़ा को दिये। इसके उपरांत उन्होंने किला परिसर में लगने वाले शासकीय माध्यमिक विद्यालय महालक्ष्मी का निरीक्षण कर यहां बाउण्ड्रीवॉल का निर्माण करवाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को दिये। इसके उपरांत कलेक्टर ने शासकीय जिला ग्रन्थालय, संगम महिला आजीविका संकुल स्तरीय सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र, जिला सहकारी संघ मर्यादित कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष जोशी, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगरपालिका सीएमओ महेन्द्र प्रताप सिंह किरार, जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।