BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2023, 1:01 pm
BIG NEWS : जिला कलेक्टर के निर्देश और आबकारी विभाग, जब टीम ने दी ग्रामीण क्षेत्रों के इन 10 ठिकानों पर दबिश तो मिली ये बड़ी सफलता, चार आरोपी चढ़े हत्थे, पढ़े खबर

Share On:-

इन्दौर। जिले में अवैध मदिरा के क्रय-विक्रय, परिवहन तथा भण्डारण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी  के निर्देशन में प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अन्तर्गत आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 10 जगहों पर छापे डाले और 8 प्रकरण कायम किये। इस कार्यवाही में एक लाख रूपये से अधिक कीमत की अवैध मदिरा, महुआ और लहान जप्त किया गया।

सहायक आयुक्त आबकारी मनीष खरे ने बताया कि यह कार्यवाही कल जिला उड़नदस्ता प्रभारी अनिल माथुर व नियंत्रण कक्ष प्रभारी राजीव मुद्गल के मार्गदर्शन में की गई। इसमें आबकारी अमले महू की टीमों द्वारा महू में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही की गई। बताया गया कि महू क्षेत्र के ग्राम मानपुर , खेड़ी सीहोद, गवली पलासिया,पत्थरनाला, गुर्जर खेड़ा व अन्य स्थानों पर पर दबिश दी गयी। इस कार्यवाही में  कुल 10 जगहों पर छापे डाले गये। इस दौरान 08 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत   पंजीबध्द  किये गये। जिसमें  04 आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके पर जमानत पर छोड़ा गया। इस कार्यवाही में 50 लीटर  हाथ भट्टी मदिरा,2.7 बल्क लीटर स्प्रीट, 06 बल्क लीटर माल्ट व 550 किलो महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। मदिरा,महुआ लहान व सामग्री का कुल बाज़ार मूल्य लगभग एक लाख रूपये से अधिक है। कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरिक्षक मनीष राठौर व सुनील मालवीय,आबकारी आरक्षक सावन सिसोदिया, ओम प्रकाश राठौर, हुकुम सिंह व मोहित रैकवार उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE