खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा शनिवार को सेगांव जनपद के ऊन क्षेत्र में भ्रमण पर रहें। यहां उन्होंने ताबड़तोड़ जल संरक्षण केंद्रित कार्यों का अवलोकन करते हुए खामियां पायी जाने पर नाराजगी भी व्यक्त की। इससे पूर्व कलेक्टर वर्मा ने ऊन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, डिलेवरी तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यही पर एएनएम और सुपवायजर कि चल रही मीटिंग में सहभागिता करते हुए जानकारिया ली। वही बिरला में सीएम जनसेवा अभियान 2.0 के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण कर सेवाओं के लाभ प्रदाय करने सम्बन्धी गतिविधियों की जानकारी ली। बिरला के शिविर में उन्होंने अस्पतालों में जन्में बच्चों के वास्तविक नाम वाले प्रमाण पत्र बनवाने, मृत्यु प्रमाण पत्र तथा विवाह पंजीयन सम्बन्धी जानकारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सचिव से ली। उन्होंने सचिव द्वारा बनाये रजिस्टर में जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीयन इंट्री तथा उनके निराकरण संबधी दी गई जानकारी पर शाबाशी दी। भ्रमण के दौरान एसडीएम ओएन सिंह, जनपद सीईओ राजेन्द्र शर्मा, आरईएस कार्यपालन यंत्री अनिल बागोले, सहायक यंत्री बारिया, वॉटरशेड के उपयंत्री सौरभ जैन उपस्थित रहें।
नाली निर्माण कार्य जल्द पूरा करे, उपयंत्री को देंगे नोटिस-
ऊन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन करने के बाद चौबारा डेरा देखने के पश्चात कलेक्टर वर्मा ने डेरा के पास ही गुजर रही नाली निर्माण के कार्य में दो पाइपों के बीच के कनेक्शन और पत्थरों से टिके पाइप तथा खुले पाइप देखकर नाराजगी व्यक्त की। कार्य करने वाले उपयंत्री को नोटिस जारी करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम माया मंडलोई और ममता चौहान की उपस्थिति उनके ही टेबलेट में देखी।
चौक डेम, कंटूर ट्रेंच, निस्तार तालाब और अमृत सरोवरों की गुणवत्ता पर किया फोकस-
भ्रमण के दौरान कलेक्टर वर्मा ने कमोदवाड़ा क्षेत्र स्थित चौक डेम, निस्तार तालाब, कंटूर ट्रेंच और अमृत सरोवरों की गुणवत्ता पर फोकस किया। 9.50 लाख रुपये की लागत वाले चौक डेम के साइट सिलेक्शन को लेकर कलेक्टर वर्मा ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि अगर थोड़ा और नीचे बनाया जाता तो एक अन्य नाले का जल भी रोका जा सकता था। साथ कैचमेंट क्षेत्र भी बढ़ जाता। इसके पास ही वॉटरशेड के द्वारा किये गए कंटूर ट्रेंच की लंबाई-चौड़ाई और गहराई भी अपने सामने नपवाई गई। इसके अलावा उन्होंने वॉटरशेड द्वारा बनाये गए निस्तार तालाब का भी निरीक्षण किया। वही सतावड में वॉटरशेड द्वारा निर्मित 2 अमृत सरोवर और 1 निस्तार तालाब तथा जनपद पंचायत द्वारा बनाये गए पुराने अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया। वॉटरशेड द्वारा बनाये गए अमृत सरोवरों के बने वेस्टवेयर के नीचे (डाउन) की ओर होने तथा जल ग्रहण क्षमता के अनुरूप नहीं होने व अन्य की रिपोर्ट आरईएस कार्यपालन यंत्री अनिल बागोले को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
सेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल मरम्मत कार्य का औचक निरीक्षण-
सेगांव जनपद के भ्रमण के दौरान कलेक्टर वर्मा ने औचक रूप से सेगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और शा.कन्या उ.मा.वि. में चल रहे मरम्मत कार्य का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ मनीषा मंडलोई से एक्सरे मशीन दवाइयों तथा अमले की उपस्थिति की जानकारी ली। बीएमओ को निर्देश दिए कि एक्सरे मशीन और दवाइयों का प्रस्ताव बनाकर उन्हें भेजे। स्कूल के मरम्मत कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।