नीमच। जिले के समीप ग्राम पंचायत धनेरिया कला में आज कलेक्टर दिनेश जैन निरीक्षण किया व पंचायत के पदाधिकारियों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्देश दिए व गांव में खुशी स्व सहायता समूह द्वारा संचालित राशन की दुकान व वाटर आरो प्लांट का निरीक्षण किया। वहीं गांव में घूमकर स्वच्छता को लेकर दुकानदारों को प्लास्टिक उपयोग नहीं करने की समझाइश दी।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद, पंचायत सचिव प्रेम सिंह चुंडावत, अतिरिक्त सीईओ अरविंद डामोर, सह सचिव गजेंद्र सिंह, एएनएम उमा पंवार जनपद सदस्य प्रतिनिधि हरीश अहिर, समूह सहायता की महिला मंजू विष्णु मारु एवं ग्रामवासी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।