नीमच। प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पहल पर जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल सुकदेव मुनि की तपोस्थली सुखानंद धाम में सुखानंद धाम के पुरातन महत्व से जन-जन को अवगत कराने के लिए 5 मई 2023 से तीन दिवसीय वृहद मेला प्रारंभ हो गया है। इस मेले में विभिन्न रंगारंग, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। सुखानंद धाम में आयोजित मेले में सुखानंद की पहाडी एवं सुखानंद मंदिर पर समिति व्दारा आर्कषक रौशनी की गई। रंगारंग रौशनी से सुखानंद धाम का स्वरूप निखर गया और बडा ही मनमौहक नजारा देखने को मिल रहा है। सुखानंद धाम मंदिर प्रबंध समिति द्वारा क्षेत्र के अधिकाधिक नागरिकों से वैशाखी पूर्णिमा पर आयोजित इस तीन दिवसीय सुखानंद धाम मेले में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
सुखानंद धाम मेले में शनिवार को चिकारड़ा वाले भगवतीलाल के दल द्वारा राजा भरतरी एवं रानी पिंगला पर आधारित आकर्षक माच का खेल प्रस्तुत किया गया। सुखानंद धाम पर आयोजित मेले में रविवार 7 मई 2023 को शाम 7 बजे से सरमा पणि ऋग्वेद सुक्त 10-108 पर आधारित नाटक का मंचन भी कलाकारों द्वारा किया जावेगा। इसी दिन रात्रि 8 बजे भजन सम्राट प्रकाश माली बालोतरा की भव्य भजन संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।