BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2023, 11:18 am
BIG NEWS : मनासा पुलिस को मिली सफलता, गांव पडदा से प्रहलाद रावत के अपहरण मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक नीमच अमित तोलानी द्वारा सभी थाना प्रभारीयों को अपराधो में फरार आरोपीयों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच सूंदर सिंह कनेश के निर्देशन व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा आरसी दांगी के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस टीम द्वारा पडदा के शिवलाल टेलर की दुकान
से प्रहलाद रावत के अपहरण मामले में तीन आरोपीयों को किया गिरफ्तार।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06 मई 2023 को थाना मनासा पर फरियादी प्रहलाद पिता राधाकिशन रावत नि सुण्डी ने रिपोर्ट किया की में शिवलाल टेलर नि पडदा की दुकान पर काम कर रहा था कि ग्राम रावतपुरा के बल्लु उर्फ बलवंत व उसके दो साथी नि रावतपुरा ने आकर बोला कि कल मंगलसिंह के ढाबे पर हमारी चेन गिर गयी थी जो तुमने ली है ओर मुझे मारपीट करके उठाकर मोटर सायकल पर बिठाकर बलवंत कीर नि रावतपुरा के घर ले गये व बंधक बनाकर कर रखा व मेरे साथ गाली गलोच व मारपीट की। रिपोर्ट पर से थाना मनासा पर अपराध क्रं 166/2023 धारा 365, 323, 294, 506, 34 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना में तत्काल गंभीरतापुर्वक साक्ष्य संकलन करके आरोपी की तलाश करते हुए दिनांक 07 मई 2023 को पुलिस टीम द्वारा तीनो आरोपी के घर ग्राम रावतपुरा में दबिश देकर आरोपीगण धनराज पिता शंकर कीर उम्र 22 साल नि रावतपुरा, बलवंत पिता जगदीश कीर उम्र 26 साल नि रावतपुरा, राजेश पिता धुरालाल कीर उम्र 25 साल नि रावतपुरा को गिरफ्तार किया जाकर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल होण्डा शाईन एमपी 44 एमएम 9915 जप्त कर आरोपीयो से घटना के संबंध में पुछताछ की जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर प्रकरण न्यायालय पेश किया जावेगा।

इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी, सउनि आंनद निषाद, आर अनिल धनगर, आर पंकज भलवारा, का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE