BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2023, 1:38 pm
BIG NEWS : जिले की बलकवाड़ा पुलिस और किसानों के खेत, जब बदमाशों ने दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने दी दबिश तो मिली ये बड़ी सफलता, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव द्वारा किसानो के विद्युत मोटर, पंप, पाईप, ड्रीप चोरी की घटनाओं को लेकर जिले के समस्त थानों को इन घटनाओ पर अंकुश लगाने एवं प्रभावी कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया था। जिसके तारतम्य में थाना बलकवाड़ा में ड्रीप चोरी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की है।             

रविवार को फरियादी महेश निवासी ग्राम नांदला ने थाना बलकवाडा आकर रिपोर्ट किया कि मेरे खेत से 70 बंडल ड्रीप लाईन किमती 90 हजार रुपये की कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गए हैं। फरियादी की रिपोर्ट से अप. क्र. 175/2023 धारा 379 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागिय अधिकारी पुलिस मण्डलेश्वर मनोहर सिहं गवली के निर्देशन में निरी. रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर माल मुलजिम की पतारसी के लिए लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना से जुड़ी सूचनाओं को एकत्रित करने के मुखबिरों को सक्रिय किया गया। परिणामस्वरूप मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की कसरावद का बल्लु निवासी मंडी रोड कसरावद के घर में 50 बंडल ड्रीप राखी हुई है जो की संभवतः चोरी की है।      

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा बल्लु के घर दबिश देकर जप्त की गई। बल्लु को थाने लाकर पूछताछ करने पर उसने चोरी बबलु पिता निसार शाह जाति फकीर उम्र 30 साल निवासी छप्पन देव मार्ग मण्डलेश्वर हामु कैलाश कुण्ड कसरावद  व  गणेश पिता कडवा कोचले उम्र 25 साल निवासी माकडखेडी कसरावद के द्वारा महेश निवासी नांदला के खेत से चोरी करना बताया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उन्हे भी गिरफ्तार किया गया।    

आरोपियों को गिरफ्तार कर सामग्री की जब्त-
पुलिस ने आरोपी बल्लु पिता छितु वर्मा जाति मोची उम्र 62 साल निवासी मंडी रोड कसरावद के कब्जे से करीबन 50 बंडल ड्रीप किमती 70 हजार रुपये जप्त किया गया। वहीं आरोपी गणेश पिता कडवा कोचले उम्र 25 साल निवासी माकडखेडी कसरावद से घटना में प्रयुक्त टेम्पो क्रमांक एमपी 13 एल 3787 किमती 3 लाख रुपये का जप्त की है। साथ ही आरोपी बबलु पिता निसार शाह के कब्जे से नगदी 1500 रुपये भी जप्त किये हैं। तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।                  

इस सम्पूर्ण कार्यावाही में थाना प्रभारी बलकवाडा रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम में सउनि. अशोक नैय्यर, सउनि. नहारसिंग सेमले, सउनि. शोभाराम जाधव, प्र.आऱ. 461 विकास डावर, आर. 544 अनिल कुशवाह, आऱ. 655 विकास, आऱ. 353 संजय, आऱ. 937 देवीसिंह की भूमिका सराहनीय रही।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE