BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2023, 1:43 pm
KHABAR : शहरी स्वच्छता के लिए आगे आएं संगठन, कुन्दा सफाई अभियान में दिया जागरूक नागरिकों ने योगदान, कलेक्टर की बैठक के बाद गणेश घाट का एक हिस्सा हुआ साफ़, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महाअभियान के अंर्तगत रविवार को शहर के जागरूक संगठन और नागरिकों ने दिल खोल कर कुन्दा सफाई में जुटे। ज्ञात हो कि 5 मई को नगर पालिका में आयोजित बैठक में शहर को साफ रखने और अपने आस पास गंदगी को दूर करने के लिए ली गई शपथ का असर रविवार को कुन्दा नदी पर देखने को मिला। यहां कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा सहित पेंशन एसोसिएशन, राज्य अध्यापक संघ, गायत्री परिवार और नगर के नागरिकों ने करीब 2 घंटे श्रमदान कर कुन्दा नदी सफाई की शुरुआत की है। गणेश घाट स्थित हिस्से में नागरिकों ने पावड़े तगारी उठाकर भरपूर मात्रा में जलकुंभी निकाली। जलकुंभी निकलने के बाद घाट का स्वरूप ही बदल गया।  

हर दिन चलेगा सफाई अभियान-
कलेक्टर वर्मा ने रविवार को सफाई अभियान के बाद साफ हुए घाट और नागरिकों की सहभागिता को देखते हुए नगर वासियों से आव्हान किया कि हर दिन श्रमदान हो तो देखते-देखते कुन्दा नदी का स्वरूप बदल सकता है। इसके लिए हर दिन सुबह 7 से 9 बजे तक श्रमदान करके सफाई की जा सकती है। इसमें अलग-अलग विभागों को भी निर्देशित किया जाएगा। सभी विभाग इसमें अपना योगदान देंगे।      

5 अप्रैल को मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छ्ता संकल्प महाअभियान के तहत शहर को साफ रखने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं घोषित की गई है। इसमें सबसे स्वच्छ मेरा घर, सबसे स्वच्छ मेरा वार्ड आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से शहर को स्वच्छ रखने का प्रयास किया जा रहा है। सफाई अभियान में विधायक रवि जोशी, नपा उपाध्यक्ष भोलू कर्मा, परसराम चौहान, एसडीएम ओएन सिंह, नपा स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चित्ते, पुष्पा पटेल व अन्य नागरिक शामिल हुए।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE