BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2023, 3:52 pm
REPORT : नीमच में निकली महिला सम्मान बचत पत्र जागरूकता रैली, उप संभाग के सहायक अधीक्षक (डाक) धर्मेन्द्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारत सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए इस वित्तीय वर्ष में महिला सम्मान बचत पत्र योजना प्रारंभ की है। इस योजना के अंतर्गत डाक विभाग में महिलाएं और बालिकाएं न्यूनतम एक हजार रूपये में खाता खुलवा सकेगी।
भारत सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सम्मान बचत पत्र योजना के अंतर्गत 7.5 प्रतिशत ब्याज दर निर्धारित की गई है। उक्त ब्याज की गणना त्रैमासिक चक्रवृद्धि ब्याज के अनुरूप की जावेगी। डाकघर में इस योजना के तहत न्यूनतम एक हजार रूपये से खाता खुलवाया जा सकता है। उक्त योजना में अधिकतम दो लाख रूपये जमा कर सकते हैं। दो लाख रूपये जमा करने पर दो वर्ष पश्चात परिपक्वता पर रूपये 32,044 ब्याज के रूप में मिलेगा। खाता खोलने के लिए पेन कार्ड, आधार कार्ड और फोटो की आवश्यकता होगी।
भारत सरकार की महिला सम्मान बचत पत्र योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सोमवार को प्रातः काल नीमच शहर में डाक विभाग द्वारा “महिला सम्मान बचत पत्र जागरूकता रैली” का आयोजन मंदसौर डाक संभाग के सहायक अधीक्षक दिलीप कुमार गुप्ता एवं नीमच उपसंभाग के सहायक अधीक्षक (डाक) धर्मेन्द्र कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया। यह जागरूकता रैली नीमच प्रधान डाकघर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। नीमच प्रधान डाकघर वापसी के साथ रैली का समापन हुआ। इस रैली में नीमच उपसंभाग, नीमच प्रधान डाकघर,उप नगरीय डाकघर के सभी कर्मचारियों विशेषकर महिला कर्मचारियों एवं ग्रामीण डाक सेवक महिला कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE