सीहोर। पुराने जमाने में कहा जाता था कि बिन पानी सब सून और आज स्थिति यह है कि बिन बिजली सब सून। बिजली के महत्व को समझें और बिजली के अपव्यय को रोकें, क्योंकि बिजली की बचत भी बिजली के उत्पादन के बराबर ही महत्वपूर्ण है। बिजली का अपव्यय रोकना हम सब की जिम्मेदारी है। बिजली उत्पादन गत 9 वर्षों में लगभग 2 गुना हो गया है। साथ ही प्रदेश में कृषि उत्पादन भी तेजी से बढ़ा है। केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत अभियान तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसे कार्यक्रम प्रारंभ कर देश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को गति दी है। जल जीवन मिशन से हर घर नल से स्वच्छ जल की आपूर्ति का सपना साकार हुआ है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।