मनासा। विधान सभा 228 मनासा बीएलओ की समीक्षा बैठक शाउ कन्या मा विद्यालय में संपन्न हुई। उक्त बैठक में एसडीएम पवन बारिया ने भारत निर्वाचन के निर्देशानुसार 15 अप्रैल से 15 मई तक एक माह के कैंपेन में प्ररूप 6, 7, 8 एवं मतदान केंद्र के भौतिक सत्यापन, नवीन भावी मतदाता 18 से 20 वर्ष के प्राथमिकता पर नाम जोड़ने पर डोर टू डोर सर्वे करने एवं भारत निर्वाचन के अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।