उज्जैन। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने रविवार 7 मई को विक्रम कीर्ति मन्दिर में विशाला सांस्कृतिक एवं लोक समिति द्वारा गत दिनों हैदराबाद में आयोजित सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य के सभी कलाकारों के द्वारा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने कहा कि प्रदेश के बाहर हैदराबाद में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया, उसी तरह मध्य प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में भी आयोजन किया जाये। महानाट्य का प्रदर्शन समय-समय पर होते रहना चाहिये। सम्राट विक्रमादित्य का नाम सब दूर हो। इसी क्रम में लघु नाट्यों का भी आयोजन करते रहना चाहिये। महानाट्य का प्रदर्शन जिस तरह हैदराबाद में हुआ उसी तरह गुजरात एवं उत्तर प्रदेश राज्य में भी किया जायेगा। कला का महत्व समझकर उसे आगे बढ़ाने का ध्येय होना चाहिये। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने बताया कि 29 व 30 मई को शिप्रा परिक्रमा भी होगी। इस अवसर पर राजेश कुशवाह, नरेश सोनी, प्रशांत पुराणिक, रमण सोलंकी, संजय अग्रवाल, संजीव मालवीय सहित महानाट्य के समस्त कलाकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कवि दिनेश दिग्गज ने किया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।