मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 11 मई को मुख्यमंत्री कयामपुर, सीतामऊ एवं मेंलखेड़ा में आएंगे। इसके लिए जिन जिन अधिकारियों को जो कार्य दिए गए हैं। वे समय पर पूर्ण करें तथा विभागों की जो भी तैयारियां है वह पूर्ण हो। साथ ही मुख्यमंत्री सीतामऊ एवं मेलखेड़ा में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के शिविर में भी भाग लेंगे। सभी जिलाधिकारी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित समाधान करें। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर आरपी वर्मा सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।