नीमच। शहर के वार्ड नंबर 27 में नागेश्वर पान सेंटर से नूतन स्कूल पर निर्माणाधीन सीसी रोड का निरीक्षण आज सभापति मनोहर मोटवानी द्वारा किया गया।
मनोहर मोटवानी ने बताया कि यहां पर 6 मीटर चौड़े रोड का निर्माण हो रहा है। 8 इंची खुदाई कर यह सड़क बनाई जा रही है। निर्माण गुणवत्ता पूर्ण और निर्धारित मापदंड व शर्तों के अनुसार हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। निर्माण के दौरान जो भी अतिक्रमण आ रहा है, उसे संबंधित व्यक्ति से समझाइश कर हटाया जाएगा।
बताते चलें कि करीब 6 माह पूर्व इस रोड का भूमि पूजन प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर द्वारा किया गया था तब यहां डामर सड़क बनना प्रस्तावित थी। बाद में सीसी रोड बनाने का निर्णय लिया गया। निरीक्षण के दौरान सभापति धर्मेश पुरोहित, पार्षद रूपेंद्र लोक्स, योगेश कविश्वर, आलोक सोनी, इंजीनियर दीपक मोयल और अब्दुल नईम भी साथ रहे।