BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2023, 8:09 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के तहत प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश जारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजनांतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में चतुर्थ चरण के आवेदन प्राप्त करने की कार्यवाही प्रचलित है। चतुर्थ चरण के प्राप्ता आवेदन पत्रों के निराकरण का चरणबद्ध कार्यक्रम 25 अप्रैल 2023 को जारी किया गया है। पूर्व में आवेदक अपना आवेदन प्रस्तुत करने में असफल रहे हैं वे अब भी आवेदन कर सकते हैं। अभियान के चतुर्थ चरण के अभियान का संचालन तय समय सारणी अनुसार किया जावेगा। 
अपर कलेक्टर नेहा मीना ने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि आवेदन पत्र प्राप्त किये जाने की अंतिम तिथि 31 मई 2023 निर्धारित है। प्राप्त आवेदन पत्रों की पटवारी व ग्राम सचिव व्दारा जॉच (सारा एप पर) व जॉच दल की जॉच रिपोर्ट तहसीलदार को प्रेषित (सारा ऐप पर) की अंतिम तिथि, तहसीलदार द्वारा आबादी भूमि अनुपलब्धता होने की दशा में प्रकरण का संधारण की अंतिम तिथि 12 जून 2023 है। तहसीलदार द्वारा ईश्तेहार प्रकाशन की अंतिम तिथि 26 जून 2023 है। प्राप्त दावा आपत्ति के निपटान व पात्र परिवारों की सूची के पुनरीक्षण तहसीलदार द्वारा आबादी घोषित करवाये जाने की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2023 रहेगी। ग्राम सभा को अभिमत सूची हेतु 12 जुलाई को प्रेषित की जावेगी। ग्राम सभा का सम्मेलन व आवेदक की पात्रता का परीक्षण एवं ग्राम सभा का अभिमत 13 जुलाई को प्राप्त कर, ग्राम सभा के अभिमत को तहसीलदार के रीडर व्दारा आरसीएमएस पर अपलोड कर 28 जुलाई 2023 को तहसीलदार द्वारा अंतिम आदेश पारित किया जावेगा। 
एडीएम ने निर्देश दिए है, कि सभी तहसीलदार अपने अधिनस्थ तहसील में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण समयबद्ध कार्यक्रम अनुसार करना सुनिश्चित करेंगे एवं समय-समय पर की गई कार्यवाही से कलेक्टर कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE