गरोठ। अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर के निर्देशन में एवं महेन्द्र तारनेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ एवं निकिता सिँह एसडीओपी सीतामऊ /गरोठ के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे फरार इनामी बदमाशो की धरपकड अभियान के तहत थाना प्रभारी गरोठ कमलेश सिंगार के नेतृत्व मे की गई कार्यवाही।
घटना का विवरण इस प्रकार है कि थाना गरोठ के चोरी व डकेती के अपराधो मे फरार आरोपी इमरान पिता कालु खा मंसुरी निवासी ग्राम अजयपुर थाना सुवासरा विगत 01 वर्ष से कुल 07 अपराधो मे फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के काफी प्रयास किये गये जो आरोपी चालाक प्रवृति का होकर चकमा देकर फरार हो जाता जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक मन्दसौर द्वारा कुल 5000 रू के इनाम की उदघोषणा की गई थी। आरोपी इमरान की गिरफ्तारी हेतु काफी प्रयास किये गये किंतु आरोपी इमरान के संबध मे कोई जानकारी मिल पा रही जिसके संबध मे जो निरीक्षक कमलेश सिंगार थाना प्रभारी गरोठ द्वारा मुखबिर मामुर कर कडी से कडी जोडकर आरोपी के संबध मे जानकारी प्राप्त की गई जो मुखबिर द्वारा आरोपी इमरान के गाँव मे आने की सुचना प्राप्त हुई जो तत्काल कार्यवाही कर फरार आरोपी इमरान को उसके घर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सिंगार थाना प्रभारी गरोठ, का सउनि बलवान सिँह देवडा, का 0प्रआर0 370 जगन्नाथ गुर्जर , का0प्रआर0 220 मुकेश चोहान , आर0 762 इरफान खाँन , आर0 चालक 283 सुल्तान मोहम्मद का सराहनीय योगदान रहा ।