BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2023, 10:08 am
KHABAR : डबरा नगर पालिका परिषद की बैठक में हुआ हंगामा,  पक्ष विपक्ष के पार्षदो ने विकास कार्यों को लेकर की बहस बाजी, पढ़े इमरान खान की खबर 

Share On:-

डबरा। नगर पालिका परिषद की बैठक में आज जबरजस्त हंगामा देखने को मिला। बैठक के दौरान पक्ष विपक्ष के पार्षद विकास कार्यों को लेकर बहस बाजी करते हुए साफ तौर पर देखे गए। वहीं अंत में बहुमत के साथ करीब 15 करोड़ रुपए के विकास कार्यों सहित 1500 के करीब नामांतरण के प्रकरण परिषद ने स्वीकृत किए।

दरअसल आपको बता दें कि आज यानी सोमवार को परिषद की बैठक होना तय हुआ था। जिसके बाद आज सुबह 11:00 बजे से परिषद की बैठक शुरू हुई जहां अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने बैठक की शुरुआत की। बैठक में जैसी है पीआईसी ने काम स्वीकृत कराने के लिए रखे तो पक्ष विपक्ष के बीच बहसा बासी शुरू हो गई और एक दर्जन के करीब पार्षदों ने साफ तौर पर आरोप लगाया। कि जो लोग अध्यक्ष के साथ हैं उनके वार्डो में काम किए जा रहे हैं। बाकी विरोध करने वाले पार्षदों के बिल्कुल भी काम नहीं किए जा रहे। वही बैठक में कांग्रेस पार्षद हीरा सरदार ने शहर का मुख्य मुद्दा उठाते हुए कहा कि नगर पालिका में ठेकेदार 40 से 45 परसेंट ब्लो पर काम ले लेते हैं और बाद में गुणबढ़ता हीन काम करते हैं। इसलिए इन कामों को मोबाइल वैन से चेक करवाया जाए। और काम सही मिले तो ही इनका भुगतान किया जाए। वही पीआईसी सदस्य धर्मेंद्र सिंह (हैप्पी) ने बताया कि आज परिषद की बैठक में सर्व समिति से करीब 15 करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही शहर का मुख्य मुद्दा नामांतरण जो बंद था। उसे हमने आज चालू किया है। और 2016 से 2020 तक के करीब 1500 नामांतरण आज हमने स्वीकृत कर दिए हैं। कुछ विवादित नामांतरण को रोका गया है। जिन्हे आगे की बैठक में पास कर दिया जाएगा।


नगर पालिका परिषद की बैठक के दौरान तीन बार से निर्दलीय पार्षद अनिल जायसवाल (अन्नी) ने बैठक में विरोध का नया तरीका अपनाया। सबसे पहले उन्होंने हाथों में खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइटों को उठाया और अध्यक्ष एवं सीएमओ से सवाल किया कि जो लाइट है। गारंटी पीरियड में आती हैं। उन लाइटों को ना खरीदते हुए ऐसी लाइटें खरीदी जो दो 2 महीने में ही खराब हो गई। शासन के पैसे का क्यों दुरुपयोग किया जा रहा है। परिषद ने ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने और आने वाले समय में गारंटी वाली कंपनी की लाइट खरीदने की बात कहीं। बैठक में 2:00 बजे से अधिक का समय होने के बाद बैठक में भोजन आदि की व्यवस्था नहीं होने के चलते निर्दलीय पार्षद अनिल जायसवाल ने अपने घर से खाने का टिफिन मंगवा लिया और बैठक के दौरान वह खाना खाने लगे और यह भी कहा कि आने वाली बैठकों में कम से कम खाने की व्यवस्था तो की जाए ताकि पार्षद भूखे ना रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE