BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2023, 11:20 am
REPORT : कालापीपल तहसील का ग्राम बहरावल और अवैध उत्खनन की सूचना, जब एक्शन में आया विभाग तो हुई ये बड़ी कार्रवाई, मौके से डंपर किया जब्त, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। कालापीपल तहसील के ग्राम बहरावल स्थित तालाब से अवैध उत्खनन की शिकायत प्राप्त होने पर आज शाम खनिज अधिकारी आरिफ खां एवं खनिज निरीक्षक कामना गौतम एवं अमले द्वारा उक्त ग्राम स्थित तालाब पर छापामार कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान मौके से एक जे.सी.बी. मशीन एवं खनिज से भरा एक ट्रेक्टर जप्त किया गया। इस दौरान एक ट्रेक्टर कच्चों रास्तों से भाग निकला। मौके पर ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि इसी तालाब से बहरावल में जो सडक बन रही है उसके ठेकेदार द्वारा भी कुछ समय पूर्व पोकलैंड मशीन से उत्खनन कार्य किया जा रहा था। जिस बाबत् प्रधानमंत्री सडक योजना के अधिकारियों से पूछा जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि सड़क का निर्माण भोपाल के ठेकेदार नवीन दुबे के द्वारा किया जा रहा है। जिस बाबत खनिज विभाग द्वारा उनसे ठेकेदार की सम्पूर्ण जानकारी ली गई है। कार्रवाई के दौरान खनिज निरीक्षक गौतम द्वारा अवैध उत्खनन क्षेत्र की माप की गई तथा जप्त जे.सी.बी. एवं ट्रेक्टर को थाना कालापीपल की अभिरक्षा में खडा किया गया। इसी के साथ शुजालपुर में डम्फर क्रमांक एमपी 42 जी 0729 के द्वारा गिट्टी का अवैध परिवहन किये जाने पर उसे भी थाना शुजालपुर में खड़ा किया गया। खनिज अधिकारी ने बताया कि प्रकरण तैयार कर दण्डात्मक कार्यवाही के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE