BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2023, 11:31 am
KHABAR : जिला जेल में बंदियों के लिए विशेष नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया 107 बंदियों का परीक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभात कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला जेल देवास में बंदियों के नेत्र परीक्षण के लिए शिविर एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में निहारिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा जिला जेल में विधिक सहायता योजना के अंतर्गत बंदियों का नेत्र परीक्षण किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि विधिक सहायता जेल में निरूद्ध बंदियों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं एवं लीगल एड डिफेंस कांउसेल के माध्यम से अपराध में प्रकरण के दौरान प्रतिरक्षा करने हेतु जिन विचाराधीन बंदियों को विधिक सहायता की आवश्यकता होती है वह विधिक सेवा के माध्यम से संपर्क करके निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

नेत्र परीक्षण शिविर में जिला चिकित्सालय की टीम दीपक श्रीवास नेत्र सहायक जिला चिकित्सालय देवास द्वारा किया गया। उक्त शिविर में 107 बंदियों को नेत्र परीक्षण कर 60 बंदियों को चश्‍में वितरित किय गये एवं 47 बंदियों को अन्य सहायक उपकरण वितरित किये गये। 03 बंदियों को मोतियाबिंद की शिकायत होने पर उन्हे ऑपरेशन कराने के लिए निर्देशित किया गया। 40 बंदियों को सामान्य रूप से आंखों के संक्रमण की परेशानी जांच के दौरान दर्शित हुई।

शिविर में रॉबिन दयाल जिला विधिक सहायता अधिकारी, उपजेल अधीक्षक अनिल दुबे, जेल सहायक अभिनंदन, लीनेस स्टार क्लब देवास की अरूणा, वीणा महाजन, राजश्री सोनी सहित मारवाडी महिला युवा मंच जेल स्टॉफ उपस्थित था।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE