BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2023, 11:58 am
BIG NEWS : राहुल गाँधी का राजस्थान दौरा, माउंट आबू में कांग्रेस के कार्यक्रम में होंगे शामिल, कल पीएम का भी माउन्ट आबू का दौरा, पढ़े खबर    

Share On:-

उदयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज माउंट आबू दौरे पर हैं। वे माउंट आबू में कांग्रेस के सर्वोदय संगम कैंप में शामिल होने के लिए आए हैं। भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल आज पहली बार राजस्थान आए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को माउंट आबू पहुंचेंगे। यहां उनके कई कार्यक्रमों में शामिल होने की जानकारी है।

राहुल गांधी दिल्ली से रूटीन फ्लाइट के जरिए उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। यहां डबोक एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राहुल की अगवानी की। इसके बाद उदयपुर से हेलिकॉप्टर से माउंट आबू पहुंचे। वह माउंट आबू के सवाईनारायण धर्मशाला में कांग्रेस के ट्रेनिंग कैंप में शामिल होंगे। करीब छह घंटे माउंट आबू रहेंगे। राहुल शाम 5 बजे वापस माउंट आबू से रवाना होकर उदयपुर पहुंचेंगे। शाम को उदयपुर से 6.50 की रूटीन फ्लाइट से राहुल दिल्ली जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE