देवास। ग्रीष्मकालीन मूंग फसल का पंजीयन कार्य 15 मई तक ई-उपार्जन पोर्टल पर किया जाएगा एवं खरीदी कार्य 01 से 30 जून तक किया जाना प्रस्तावित है। उप संचालक कृषि ने बताया कि सभी किसान भाई गेहूं, चना फसल उपार्जन पंजीयन अनुसार केन्द्रों पर मूंग फसल का पंजीयन कराएं। पंजीयन के लिए किसान भाई अपनी भूमि का खसरा बी-1, फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड आदि लेकर पंजीयन के लिए जाए।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।