BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2023, 12:48 pm
KHABAR : जीडीसी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन तथा प्रचार-प्रसार के लिए कार्यशाला का आयोजन, उपस्थितों को मिला प्रोफेसरों का मार्गदर्शन, पढ़े खबर

Share On:-

खरगोन। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन तथा प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को शासकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य एमके गोखले की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के दौरान प्रोफेसर एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति जिला एंबेसडर जेएस जिलानी ने छात्राओं और शैक्षणिक स्टाफ को प्रशिक्षण दिया। भारत सरकार द्वारा जुलाई 2020 से लागू तथा सर्वप्रथम मध्यप्रदेश में लागू इस शिक्षा नीति में 4 वर्षीय पाठ्यक्रम चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही मध्य प्रदेश के प्रत्येक महाविद्यालय से ऑनर्स करना अब संभव होगा। आपने मुख्य विषय, गौण विषय, वैकल्पिक विषय, क्रेडिट सिस्टम ग्रेड शीट तथा अन्य संस्थाओं से पढ़कर आने पर भी अर्जित क्रेडिट ट्रांसफर हो सकेंगे। विद्यार्थियों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए पाठ्यक्रम में योग, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण विषयों को शामिल किया गया है। भारतीय ज्ञान परंपरा, मध्यप्रदेश की पुरा संपदा आदि को शामिल कर विद्यार्थियों को भारतीय समृद्ध परंपरा से परिचित करवाने का प्रयास किया गया है। अकादमी के बैंक ऑफ क्रेडिट डिजिटल प्लेटफॉर्म के द्वारा अध्ययन, मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की वेब साइट पर ऑनलाइन लेक्चर विद्यार्थी किस प्रकार देख सकते हैं व लाभ ले सकते हैं के विषय में प्रोफेसर जिलानी द्वारा गहनता से विद्यार्थियों व स्टॉफ की जानकारी में अभिवृद्धि की। इस अवसर पर समस्त स्टॉफ व छात्राएं मौजूद रही। आभार प्रोफेसर मनीष रघुवंशी ने एवं संचालन नोडल अधिकारी अनुराधा ठाकुर द्वारा किया गया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE