खरगोन। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डलेश्वर के मार्गदर्शन में 13 मई को तहसील न्यायालय खरगोन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत के आयोजन का मकसद आपसी विवादों को सुलह समझौते के आधार पर निपटाना करना है। नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण हो और आम जनता की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति खरगोन जीसी मिश्रा ने सोमवार को प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पद्मा राजौरे तिवारी, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ मुकेश पंड्या, पैरालीगल वालेंटियर नीलम ओमप्रकाश पगारे, कु. यामिनी पाण्डे एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।