खरगोन। पुलिस मुख्यालय भोपाल व पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा पूर्व में भी नाइट कॉम्बिंग गश्त चेकिंग कर स्थाई वारंटी व फरार वारंटी आदि की गिरफ्तारी कर जल्द से जल्द न्यायालय पेश करने के लिए निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण झोन राकेश गुप्ता व पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन तिलक सिंह द्वारा भी फरार, स्थाई व इनामी वारंटियों की गिरफ्तारी करने संबंधी आदेशित किया गया था। इसी तारतम्य में गत रात्रि पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मवीर सिंह द्वारा समस्त अनुविभागीय अधिकारियों के नेतृत्व में समस्त थाना व चौकी प्रभारियों को विशेष अभियान के तहत रात्रि कॉम्बिंग गश्त चेकिंग कर फरार आरोपियों, स्थाई वारंटियों, गुंडे, बदमाश आदि की चेकिंग कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया गया। इस विशेष अभियान के खरगोन जिले के राजपत्रित अधिकारियों सहित जिले का थानों का बल शामिल रहा।
गत रात्रि 7 और 8 मई को समस्त थानों पर उपस्थित बल को ब्रीफ़ करने के उपरांत विशेष कॉम्बिंग गश्त चेकिंग अभियान का आगाज हुआ जो सुबह 06 बजे तक जारी रहा। विशेष कॉम्बिंग गश्त चेकिंग अभियान के परिणाम स्वरूप कुल 24 स्थाई वारंटी, 86 गिरफ्तार वारंटी, 01 इनामी बदमाश को गिरफ्तार किरने सहित कुल 140 गुंडा चेकिंग एवं 70 निगरानी बदमाशांे को चेक किया गया। साथ ही जिले के संपत्ति संबंधी अपराधी, बेंक एटीएम आदि सहित संदिग्ध वाहन चेक किए गए। अभियान मंे सभी गिरफ्तार वारंटीयांे विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के उपरांत न्यायालय पेश किया जाएगा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।