खरगोन। सीएम राइज विद्यालय टेमला में 1 मई से 13 मई तक चल रहे समर कैंप में षष्टम दिवस लगभग 100 विद्यार्थियों ने अलग-अलग विधाओं में अपने हुनर के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारने का काम कर रहे हैं। आर्ट एवं क्राफ्ट की प्रशिक्षक रचना सोलंकी के मार्गदर्शन में बच्चों ने अपने हुनर को कपड़े एवं कैनवास पर उकेरा जिसमें गायत्री पाटीदार एवं गरिमा पाटीदार ने अनेक सौंदर्य की वस्तुओं का निर्माण किया। बृजेश बडोले ने रंगों के माध्यम से बच्चों को कागज पर जीवंत चित्रकारी एवं पेंटिंग के माध्यम से बोलते चित्रों का प्रदर्शन किया। छात्र भागीरथ देवदास एवं मानसी पाटीदार ने स्वच्छता का संदेश देने वाले चित्र को रंगों के माध्यम से चित्रकारी की। डांस प्रशिक्षक कुमारी नेहा चौहान के मार्गदर्शन में डांस क्लास में लगभग 50 छात्र छात्राओं ने बॉलीवुड डांस जुंबा डांस सीखें एवं प्रत्येक डांस की अलग-अलग स्टेप सीखने का प्रयास किया। वहीं माध्यमिक विद्यालय खेड़ी अघावन के अध्यापक सचिन मोरे ने पत्रकारिता के क्षेत्र में बच्चों के द्वारा अपनी सृजनशीलता के माध्यम से कैसे उत्कृष्ट लेखन किया जाय इसकी जानकारी दी।
कार्यक्रम प्राचार्य अशोक सिंह पवार के मार्गदर्शन में चल रहा है जिसमें कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस संतोष जायसवाल, जगदीश पाटीदार, दीपक वाघ विशेष सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम में मनीषा बघेल, रेखा बडोले, ज्योति राय, सतीश पाटीदार, राजेश पाटीदार, सुमित्रा पाटीदार, देवकन्या पाटीदार के साथ समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।