BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2023, 1:19 pm
KHABAR : जिले में कल से शुरू होगा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का दूसरा चरण, आमजन से जुड़ी 67 प्रमुख सेवाओं और लंबित शिकायतों का निकाला जाएगा हल, मुख्यमंत्री चौहान ने की अभियान की तैयारियों की समीक्षा, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 मई को अलीराजपुर से मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 10 से 25 मई तक मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान संचालन का निर्णय लिया गया था। जिलों में इस संबंध में आवश्यक तैयारियाँ कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने आज रायसेन,सीहोर, देवास, धार, भोपाल, सीधी, उज्जैन, दतिया, खरगोन और ग्वालियर सहित विभिन्न जिलों के कलेक्टर्स से अभियान संबंधी तैयारियों की चर्चा की।

इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में इंदौर कलेक्टर कार्यालय से जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, आयुक्त नगर निगम हर्षिका सिंह, विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, रमेश मेंदोला तथा आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता तथा राजेश सोनकर, इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा, गौरव रणदिवे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया ।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए पूर्व में संचालित अभियान सफल रहे हैं। अभियान के प्रथम चरण, विकास यात्राएँ और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए किए गए पंजीयन का अभियान लोकप्रिय और सार्थक रहा है। राज्य सरकार का उद्देश्य यही है कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिले। उन्हें बिना लिए-दिए, समय पर बिना परेशानी के सेवा प्राप्त हो। जनता से जुड़े कार्यों में गड़बड़ करने वालों को दंडित किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे स्वयं ग्राम और शहरों में जाकर अभियान का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जिलों के प्रभारी मंत्री भी जन सेवा अभियान में भागीदारी करेंगे। लंबित आवेदनों पर विभागों द्वारा समयबद्ध कार्यवाही होना चाहिए। नई प्राप्त शिकायतों को भी हल किया जाएगा। आम जनता को भटके बिना उनके द्वार पर सेवा देने के लिए कलेक्टर्स जिला स्तर पर आवश्यक रूपरेखा बना लें। जिलेवार स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप विश्‍लेषण भी किया जाए। आम जनता से जुड़ी 67 प्रमुख सेवाओं में प्रमुख रूप से जन्म मृत्यु प्रमाण-पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, बँटवारा,  अविवादित नामांत्रण, भवन अनुज्ञा, वाहनों का पंजीयन शामिल हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जनता की समस्या का असल निराकरण होना चाहिए। यह कार्य सिर्फ कर्मकाण्ड नहीं होना चाहिए। यह कलेक्टर्स की कर्मठता की परीक्षा भी है। अपने जिलों को समस्या विहीन बनाने का कार्य करें। वार्ड के स्तर पर और ग्राम पंचायतों के स्तर पर शिविर लगाने की रूपरेखा निर्धारित कर ली जाए। नए आवेदन पत्रों पर भी कार्यवाही की जाए। इन प्रयासों से यह अभियान सार्थक होगा। 

मुख्यमंत्री ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियाँ जानी, भोपाल में 12 मई को गो-रक्षा सम्मेलन होगा-
मुख्यमंत्री चौहान ने समत्व भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा संबंधित कलेक्टर्स से बातचीत आगामी सप्ताह विभिन्न जिलों में हो रहे कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। मख्यमंत्री चौहान ने 11 मई को मंदसौर जिले में महिला सम्मेलन और दाब युक्त सूक्ष्म वृहद परियोजना के भूमि-पूजन, 12मई को भोपाल के लालपरेड मैदान में गो-रक्षा संकल्प सम्मेलन और प्रदेश के सभी विकास खण्डों में 400 पशु एवं मवेशी एम्बुलेंस के लोकार्पण, 12 मई को ही सतना जिले के अमरपाटन और 13 मई को उमरिया जिलें में होने वाले महिला सम्मेलन संबंधी की जा रही तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE