BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2023, 2:05 pm
BIG NEWS : कांग्रेस की नारी सम्मान योजना आज से प्रारम्भ, जिला प्रभारी ने स्कीम को बताया ऐतिहासिक, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर   

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश की महिलाओं को सशक्त, स्वाभिमानी, स्वावलंबी और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नारी सम्मान योजना आज से प्रारंभ की है। योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश की सरकार बनने के बाद महिलाओं को प्रतिमाह 15 सो रुपए प्रदान किए जाएंगे और 500 रूपए में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। यह बात कांग्रेस की जिला प्रभारी नूरी खान ने नीमच के राठौर परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही। 

नूरी खान ने कहा कि नीमच में इस योजना की लॉन्चिंग करने के ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने पर मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस योजना का बहुत सरल फॉर्म भरवाएंगे। नूरी खान ने दावा किया कि 5 महीने बाद होने वाले चुनाव में निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बन रही है उन्होंने कमलनाथ के 15 माह के कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान किया। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि लाडली बहन योजना बहुत जटिलताएं है। हिंदुत्व के मुद्दे पर किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर ढोंग करती है। कमलनाथ को उन्होंने बजरंगबली और महाकाल का परम भक्त बताया। शिवराज सरकार पर करारा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कानूनी स्थिति का हालात बहुत बुरे हैं। महिला अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश और बिहार को भी पीछे छोड़ दिया है। कोरोना में मृतक व्यक्ति के परिवार को 4 लाख का मुआवजा आज तक नहीं दिया गया। किसानों को फसलों के नुकसान की भरपाई नहीं की गई। बेरोजगारी, महंगाई, बिजली के बढ़े हुए बिल, भ्रष्टाचार, महिलाओं की सुरक्षा पर भी वे राज्य और केंद्र सरकार पर जमकर बरसी। इस दौरान उन्होंने नारी सम्मान योजना के फॉर्म की लॉन्चिंग भी की। 

प्रेस वार्ता के दौरान अनिल चौरसिया, नंदकिशोर पटेल, उमराव सिंह गुर्जर, मधु बंसल, राजकुमार अहीर, सत्यनारायण पाटीदार, तरुण बाहेती, मंगेश संघई, आशा सांभर, बृजेश मित्तल, राकेश अहीर और मुकेश कालरा उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE