बागली। जनपद पंचायत बागली द्वारा ग्राम पंचायत सेवन्याखुर्द के कैलाशनगर में मंगलवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक विवाह आयोजन समिति कैलाश नगर द्वारा यहां आयोजन करवाया गया। जिसमें समिति द्वारा वर वधु के पंजीयन करवाए गए।
जनपद सीईओ प्रभांशु कुमार सिंह ने बताया कि इस सामूहिक विवाह के माध्यम से 25 जोड़ों का यहां पर विभाग सपन्न कराया गया। सरकार द्वारा 49 हजार के चैक प्रत्येक जोड़े को उपस्थित अतिथियों द्वारा वितरण किए गए। इसी दौरान आयोजन समिति द्वारा स्टील के टिफिन एवं जनपद पंचायत बागली की ओर से सभी वर-वधू को दीवार घड़ी वितरण की गई, साथ ही विधायक कन्नोजे द्वारा इस दौरान आयोजन समिति को 5100 रूपये देने कि घोषणा कि गई। जनपद पंचायत बागली के द्वारा सभी अतिथियों का साफा बांधकर एवं आयोजन समिति द्वारा पुष्प माला से स्वागत किया गया। पंडित द्वारा विधि विधान से विधायक पहाड़सिंह कन्नोजे, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि नाहरसिंह मुजाल्दे, उपाध्याय रामेश्वर गुर्जर, सीईओ प्रभांशु कुमार सिंह, सरपंच श्रीमती सीमा रामप्रसाद जाटव कि उपस्थित में 25 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।