नीमच। कलेक्टर कार्यालय नीमच में मंगलवार को कलेक्टर दिनेश जैन जनसुनवाई करते हुए-72 लोगों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर एडीएम नेहा मीना एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में हिंगोरिया की संजुबाई बैरागी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास दिलवाने, पटेल चाल नीमच के ऋषभ वीरवाल ने खाते की भूमि पर जबरन कब्जा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, गिरदौडा के राजूलाल ने अवैध कब्जा हटवाने, मालाहेडा के नन्दलाल कीर ने कृषि भूमि का कब्जा दिलाने, नीमच सिटी के नाहरसिंह राठौर ने आवंटित प्लाट की निर्माण अनुमति दिलाने, चौकानखेडा के किशनलाल अहीर ने डीबीटी की समस्या का निराकरण करवाने, नीमच की गरिमा भटट ने रास्ता खुलवाने, जीरन के देवीलाल भील ने भूमि का कब्जा दिलवाने, जन्नौद के जसपाल ने बीपीएल राशनकार्ड दिलवानेएवं कनावटी की मोहनीबाई धनगर ने पुत्र को धमकी देने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।
इस तरह ग्वालटोली नीमच की शुभम रियार, भरभडिया के वासुदेव पाटीदार, नीमच की हकरीबाई डामोर, नीमच सिटी के रविन्द्रसिंह पंवार, कमलेश, अखेपुर के रूपंचद मीणा, मुण्डला की किरणकुवंर, कोठडी इस्तमुरार के मोहन पंवार, बघाना की सिमरनखॉन, छोटीबाई, सुनीताबाई, अमावलीमहल के मेघसिंह राजपूत, सिंगोली जसवंतपुराके भरतकुमार बारेड, डीकेन के बैजनाथ पाटीदार,चीताखेडा की दाखीबाई, धोंगवा के गोपाल, जावद के रमेश डीकेन के ओमप्रकाश महेश्वरी, जेतपुरा के घनश्याम, एवं सुरजना के रामसुख आदि ने भी अपना आवेदन जनसुनवाई में प्रस्तुत कर अपनी समस्याएं सुनाई।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।