नीमच। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में नीमच जिले में नवाचार किए जा रहे हैं। इन नवाचारों के तहत नीमच जिले में सभी बालिकाओं के कॉलेज और स्कूलों के माध्यम से विशेष शिविर आयोजित कर निरूशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जायेगें। इस अभियान के तहत शेष रहे शतप्रतिशत हितग्राहियों केआयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
मुख्य मंत्री जनसेवा अभियान के तहत सभी लाडली लक्ष्मी बेटियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर, हीमोग्लोबिन की जांच भी करवाई जाएगी।जिले में राजस्व विभाग द्वारा खातेदारों के राजस्वअभिलेख मे नाबालिग के रूप में दर्ज नाम को बालिग के रूप में दर्ज करने का कार्य भी किया जा रहा है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।