चीताखेड़ा। ग्राम पंचायत चीताखेड़ा में पंच व सरपंच ने पंचायत चुनाव में किया वादा निभाया और पंचायत मजरों में कई वर्षों से चली आ रही पेयजल की समस्या को हल किया। जिससे अब मजरों को मिलेगी राहत अब नहीं भटकना पड़ेगा पेयजल के लिए दर दर।
पेयजल योजना के तहत ग्राम पंचायत के सभी मजरों में नलकूप खनन करवा दिया है और मजरा माताजी का खेड़ा से घर घर नल जल योजना चालू कर दी। योजना के तहत मजरे के लगभग सभी घरों में नल ग्राम पंचायत द्वारा लगवा दिए गए है। मजरे के निवासियों की आर्थिक स्थिति देखते हुए सभी को निशुल्क नल लगवाए गए हैं।
वहीं मजरा निवासियों ने बताया है कि पीने के पानी के लिए हमें दर-दर भटकना पड़ता था, जिससे हमें कई बार मजदूरी भी गवांनी पड़ती थी। अब हमें पानी की समस्या से निजात मिल जाएगा। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि धन्यवाद के पात्र हैं।
वहीं सरपंच मंजू जैन का कहना है कि मेरा और मेरी पंचायत बॉडी का उद्देश्य केवल और केवल जनता की समस्याओं पर ध्यान देना है आगे हम और भी विकास की योजना बना रहे हैं जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या ना हो। पंच मांगीलाल मीणा ने बताया कि हमारे मजरे में पानी की बड़ी समस्या थी जिसको आज तक किसी ने हल नहीं किया था अब हमारे मजरे को इस समस्या से निजात मिल गई l