नीमच। नीमच शहर में स्वछता सर्वेक्षण में नीमच की रैंकिंग को सुधारने की दृष्टि से कलेक्टर दिनेश जैन ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला उद्योग विभाग के अमरसिंह मोरे को नीमच नगर पालिका का नोडल अधिकारी बनाया है।
कलेक्टर जैन की जागरूकता का ही परिणाम है कि आज शहर में उनके द्वारा स्वच्छ नीमच के लिए उठाए गए कदम कारगर सिद्ध हो रहे है। क्योंकि नगर पालिका सीएमओ गरिमा पाटीदार स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाई और न ही वो कहीं जाती है। ऐसे में कलेक्टर जैन द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी मोरे पूरी लगन के साथ अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे है।
मोरे सुबह 5 बजे ही साईकल उठाकर नीमच की सड़कों पर निकल जाते है और जहां जहां उन्हें कचरा दिखाई देता है तो तुरंत अपडेट कर देते है। जिसके परिणामस्वरूप तुरंत एक्शन होता है और सफाई व्यवस्था में सुधार भी देखा जा रहा है।