BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2023, 6:30 pm
KHABAR : रेडक्रॉस समिति ने विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में किया रक्तदान शिविर का आयोजन, पीड़ित मानवता की खातिर किया लहू का दान, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई 2023 के उपलक्ष्य पर जिला रेडक्रॉस समिति झाबुआ द्वारा जिला चिकित्सालय झाबुआ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर तन्वी हुड्डा द्वारा माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। ब्लड यानी खून एक ऐसी चीज है जिसे बनाया ही नहीं जा सकता। इसकी आपूर्ति का कोई और विकल्प भी नहीं है। यह इंसान के शरीर में स्वयं ही बनता है। कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करके, अनगिनत जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के उद्देश्य से रक्तदान किया जाता है। 
कलेक्टर हुड्डा द्वारा सर्वप्रथम रक्तदान किया गया। जिसके उपरांत पुलिस अधीक्षक अगम जैन, सी.ई.ओ. जिला पंचायत अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर एस.एस. मुजाल्दा, एडिशनल एस.पी. पी.एल. कुर्वे, सी.एच.एम.ओ. जे.पी.एस. ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. बी.एस. बघेल, जिला रेडक्रॉस प्रतिनिधि मयंक रूनवाल,  नुरुद्दीन बोहरा, तांब्रकर, राजेश मेहता, मयंक जैन सिप्पी, बेड मिंटन क्लब के सदस्य, जैन समाज, इनरव्हिल शक्ति क्लब की हंसा कोठारी, प्रमोद भण्डारी, मनोज बाबेल, संजय शाह, डॉ. वैभव सुराना, भारती सोनी, पराग रुनवाल,अक्षय कटारिया, बोहरा समाज से मुर्तूजा बोहरा, तैयब बोहरा आदि के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। उक्त रक्तदान शिविर में लगभग 60 से अधिक लोगो के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रक्तदान कर अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात् रेडक्रॉस समिति के द्वारा माँ त्रिपुरा नर्सिंग कॉलेज में लगभग 100 से अधिक छात्राओं को डॉ. दिनेश सिसोदिया (एम.डी. मेडिसिन) द्वारा सी.पी.आर. प्रशिक्षण दिया गया। सी.पी.आर. प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता शारदा समूह के संचालक ओमप्रकाश शर्मा तथा रेड क्रॉस समिति के उपाध्यक्ष सी.एच.एम.ओ. ठाकुर तथा जिला रेडक्रॉस प्रतिनिधि मयंक रूनवाल की उपस्थिति में हुआ।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE