नीमच। यूसीमास अबेकस की 18 वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता गत दिवस को राऊ इंदौर के एक निजी विद्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें पूरे मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों से 5 से 13 आयु वर्ग के लगभग 4000 से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों को 08 मिनिट में गणित के 200 सवालों जिसमें जोड़, घटाना, गुना एवं भाग के जटिल अंक गणित के प्रश्नों को लिखित में हल करने का लक्ष्य दिया गया था।
इस प्रतियोगिता में नीमच की सुपर ब्रीलियेंट अबेकस, नीमच की छात्रा आरोही जैन डी-2 ग्रुप में पूरे मध्यप्रदेश से चौपिंयन चुनी गई है। ट्राफी विनर छात्र अन्नत जेरिया सेकेन्ड रनर अप चुने गये। इनके अलावा रीयारानी इक्का, संयम सिंघवी (बावेल) एवं तनिष्क अजमेरा ने मेरिट में स्थान बनाया एवं गौरांग शर्मा ने भी पार्टिसिपेट कर नीमच जिले का नाम गौरान्वित किया।
कलेक्टर दिनेश जैन ने मंगलवार को कलेक्टोरेट नीमच में उक्त प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से भेंटकर अबेकस के प्रति लगन एवं कड़ी मेहनत से पूरे मध्यप्रदेश में नीमच जिले का नाम गौरांवित करने पर नीमच जिले की प्रतिभाओं का सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बधाई दी। उन्होने जिले की इस उपलब्धि के लिये सुपर ब्रिजियेट अबेकस की संचालिका सरिता उमे श यादव को भी बधाई दी।
इस अवसर पर उप संचालक कृषि दिनेश मण्डलोई, एनसी पाटीदार, उमेश यादव, सुभाषचन्द्र कुमावत एवं विश्वदेव शर्मा (अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति, शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच) उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।