विदिशा। समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन संबंधी कार्य जिले में 12 मई तक क्रियान्वित किया जाएगा कि जानकारी देते हुए कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि ऐसे कृषकबंधु जिन्होंने अभी तक विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग नहीं कराया है वे सभी 12 मई तक स्लॉट बुकिंग कर समर्थन मूल्य पर गेंहू विक्रय कर सकेंगे।
इसी प्रकार चना, मसूर, सरसो के जिन किसानो ने स्लॉट बुक किए लेकिन किसी कारण से खरीदी, पावती नहीं बन पाई है। उनके स्लॉट की अवधि बढाने का आप्शन डीडीए लॉगिंग में दिया गया है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक से ततसंबंध में सम्पर्क कर स्लॉट की अवधि बढाने का कार्य संपादित कराया जा सकता है।