विदिशा। दुकान विहीन ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य दुकान खोलने के निर्देशों के परिपालन में पूर्व निर्देशानुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की शेष दुकान विहीन ग्राम पंचायतों एवं अधिक पात्र परिवारों वाली ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य दुकान खोली जाना है। जिले में उपलब्ध जानकारी के अनुसार विदिशा जिले के नटेरन विकासखंड में एक ग्राम पंचायत नादिया में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान खोली जाना शेष है। जिसके लिए प्रेस विज्ञप्ति क्रमांक 890 दिनांक 21 अप्रैल 2023 से जारी की गई थी किंतु उक्त अवधि में पंचायत हेतु कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। इस कारण पुनः नादिया ग्राम पंचायत में दुकान आवंटन की कार्यवाही हेतु 15 मई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
शासकीय उचित मूल्य दुकान आवंटन हेतु वेबसाइट पर पात्र संस्थाओं द्वारा आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। जिनमें वर्गीकृत उपभोक्ता सोसायटी, विपणन सोसायटी, उत्पादक सोसायटी, बहु प्रयोजन सोसायटी, महिला स्व सहायता समूह, संयुक्त वन प्रबंधन समिति शामिल हैं।