रतलाम। जिला विधि सेवा प्राधिकरण में लीगल एंड डिफेंस काउंसिल स्कीम अन्तर्गत अधिवक्ताओं की भर्ती होगी। इसके लिए छह पद स्वीकृत किए गए हैं। पूर्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब व निर्धन लोगों को वकील मुहैया कराए जाते थे, इनके स्थान पर संविदा पर अधिवक्ताओं को रखा जाएगा।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर प्रदेश के 31 जिलों में लीगल एण्ड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की स्थापना किए जाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें चीफ लीगल एण्ड डिफेंस काउंसिल, डिप्टी चीफ लीगल एण्ड डिफेंस एवं असिस्टेंट लीगल एण्ड डिफेंस काउंसिल के पद स्वीकृत किए गए हैं जो पूर्णतः संविदा आधार पर हैं।
रतलाम जिले में एक पद चीफ लीगल एण्ड डिफेंस काउंसिल, दो पद डिप्टी चीफ लीगल एण्ड डिफेंस काउंसिल तथा तीन पद असिस्टेंट लीगल एण्ड डिफेंस काउंसिल हेतु स्वीकृत किए गए हैं।इन पदों पर अर्हता प्राप्त अधिवक्ताओं से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन 27 मई शाम 5.00 बजे तक कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम में आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन का प्रारुप म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर की वेबसाईट से डाउनलोड किया जा सकता है। साथ ही किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय रतलाम में सम्पर्क किया जा सकता है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।