BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2023, 8:25 pm
KHABAR : धनेरियाकलां पंचायत की समस्‍याओं से जिलाधीश को कराया जनपद सदस्य प्रतिनिधि ने अवगत, कलेक्‍टर ने समाधान के दिए निर्देश, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। समीपस्थ गांव धनेरियाकला की विभिन्‍न समस्‍याओं को लेकर जनपद प्रतिनिधि ने कलेक्टर से मुलाकात की। कलेक्‍टर ने तीन प्रमुख समस्‍याओं के समाधान के लिए जनपद सीईओ तथा पीएचई अधिकारी को मौके पर ही निर्देशित किया। 

जनपद सदस्य प्रतिनिधि हरीश अहीर ने बताया कि ग्राम पंचायत धनेरियाकलां की तीन प्रमुख समस्याओं के बारे में मंगलवार को कलेक्टर दिनेश जैन से मुलाकात कर अवगत कराया। जिस पर उन्हें तत्काल जिला पंचायत सीईओ पालनपुरे व पीएचई अधिकारी को तीनों समस्‍याओं के समाधान के निर्देश दिए। लंबे समय से ग्रामवासी पानी की समस्या से जूझ रहे है। इसके अलावा पंचायत अंतर्गत आने वाले करीब 10 ऐसे कुए है, जो ऊपर से खुले है। जिसकी वजह से गंभीर दुर्घटना संभावित है। इसके अलावा गांव में ऐसी कई पुरानी व जर्जर शासकीय इमारत है। जिनसे दुर्घटना संभावित है। इसी तरह गांव की अन्‍य समस्‍याओं पर कलेक्टर से चर्चा की। 

ये है समस्‍या-
मंगलवार को जनपद प्रतिनिधि हरीश अहीर ने तीन समस्याओं के पत्र कलेक्टर दिनेश जैन को सौंपे। पहले पत्र में ग्राम धनेरियाकलां अंतर्गत आने वाले ग्राम सेवक भवन तथा पंचायत के सामने स्थित पुराने स्‍कूल भवन काफी समय से जर्जर है। जिसे ध्वस्त करने की अनुमति कलेक्टर से मांगी। 

दूसरे पत्र में ग्राम पंचायत धनेरियाकला अंतर्गत आने वाले 10 कुओं व बावड़ियों को ढकने का पत्र सौंपा। पत्र में उल्लेख किया कि गांव में करीब 10 कुए व बावड़ी है, जो ऊपर से खुली है। जिससे दुर्घटना होने की आशंका है। उन्हें ढकने का आग्रह कलेक्टर से किया। 

तीसरे पत्र के माध्यम से कलेक्टर को अवगत करवाया कि गांव तथा गांव से जुड़ी विभिन्न कॉलोनियों में ग्रीष्म काल होने से पेयजल संकट उत्पन्न होने लगा है। वर्तमान में 3 किलोमीटर दूर तेलनखेड़ी से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। फिर भी ग्राम तथा कॉलोनी वासियों के पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही। इसलिए पत्र के माध्यम से नलकूप खनन की स्वीकृति देने की मांग की है, ताकि पेयजल व्यवस्था सुचारु रुप से चलाई जा सके। 

कलेक्टर दिनेश जैन ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान ग्राम धनेरियाकलां की तीन अलग-अलग समस्या मेरे समक्ष आई थी। उसी समय नीमच जिला जनपद पंचायत सीईओ तथा पीएचई विभाग के अधिकारी की ओर समस्या प्रेषित कर उन्हें निराकरण के निर्देश दिए है। कुछ अन्‍य समस्‍याओं का निराकरण भी किया जाएगा।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE