BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2023, 10:47 am
REPORT : कलेक्टर की जनसुनवाई और ग्राम गुलाना का मुकेश, जब पहुंचकर बताई ये समस्या तो आगे आए अधिकारी, मोटराईज्ड ट्रायसिकल के लिये जुटाई 17 हजार रूपये की मदद, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत कलेक्टर ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्राम गुलाना के मुकेश पिता अम्बाराम राठौर ने कलेक्टर को अवगत कराया कि वह दिव्यांग है एवं उसे मोटराईज्ड ट्रायसिकल की आवश्यकता है। साथ ही उसने कलेक्टर को बताया कि सामाजिक न्याय विभाग द्वारा उसका प्रकरण भारत सरकार को भेजा गया था। भारत सरकार द्वारा मोटराईज्ड ट्रायसिकल के लिये 25 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है, जबकि मोटराईज्ड ट्रायसिकल 42 हजार रूपये की आती है। उसके पास शेष 17 हजार रूपये नहीं है।

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने आवेदक मुकेश राठौर की परेशानियो को देखते हुये तत्काल अपनी और से 2 हजार रूपये देते हुए तथा जनसुनवाई में उपस्थित अन्य अधिकारियों से अपनी इच्छानुसार सहयोग राशि देने के लिये कहा और कुछ ही समय में 9000 हजार रूपये की राशि एकत्रित हो गई तथा शेष राशि लीड बैंक मैनेजर ललित कुमार आचार्य ने देने के लिये कहा। इस प्रकार कलेक्टर एवं जिला अधिकारियों के जनसहयोग से दिव्यांग को मोटराईज्ड ट्रायसिकल के लिये 17 हजार रूपये एकत्रित हो गये। उक्त राशि दिव्यांग के नाम से संबंधित विभाग के खाते में जमा कर दिव्यांग मुकेश राठौर को मोटराईज्ड ट्रायसिकल प्रदान की जायेगी।

कलेक्टर एवं जिला अधिकारियों के जनसहयोग को देखकर दिव्यांग मुकेश राठौर ने खुश होकर एवं जनसुनवाई में अपनी-अपनी समस्या लेकर आए आवेदको ने आश्चर्य चकित होकर कलेक्टर की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE