देवास। जिला अस्पताल को आज दो उद्योगों की सहायता से ऑटोमैटिक रोटी मेकर मशीन तथा तकनीकी रूप से सज्जित एटोप्सी(पोस्टमार्टम) टेबल की सौगात मिली। इनका लोकार्पण देवास विधायक गायत्री राजे पवार एवं कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने किया।
जिला अस्पताल की जरूरतों को देखते हुए नवीन फ़्लोरिन उद्योग द्वारा 04 लाख 50 हजार रूपये की ऑटोमेटिक रोटी मेकर मशीन भेंट की गई और सन फार्मा उद्योग व एक्ट-ईव फाउंडेशन द्वारा 02 लाख 46 हजार रूपये की एटोप्सी (पोस्टमार्टम) टेबल दी गई।
देवास विधायक गायत्री राजे पवार तथा कलेक्टर गुप्ता ने इन सुविधाओं के लिए नवीन फ़्लोरिन तथा सन फार्मा का आभार व्यक्त किया। इस दौरान आरएमओ डॉ पटेल व सन फार्मा के विवेक भार्गव ने पोस्टमार्टम टेबल की प्रक्रिया की जानकारी दी।
इस दौरान नगर निगम सभापति रवि जैन, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, भरत चौधरी, सीएचएमओ डॉ एमपी शर्मा, नवीन फ़्लोरिन के उमेन्द्र उपाध्याय, अभिषेक जैन, सुमित राजभट्ट, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अमरजीतसिंह खनूजा, सन फार्मा के प्रवीण रघुवंशी, उद्योग विभाग के मंगल रेकवार, भानुप्रतापसिंह राणा, एक्ट-ईव फाउंडेशन अध्यक्ष मोहन वर्मा, किशोर असनानी, मुकेश तिवारी, किशोर कनासे, योगेंद्र सिंह चावड़ा तथा आलेख वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।