आगर मालवा। मध्यप्रदेश शासन महिला बाल विकास के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर कैलाश वानखेड़े के मार्गदर्शन में लाडली लक्ष्मी उत्सव सप्ताह का आयोजन आगर मालवा जिले के नगरीय एवं ग्राम पंचायतो में 9 मई से 15 मई तक किया जा रहा है। सप्ताह के प्रथम दिन मंगलवार को जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों पर लाडली लक्ष्मी क्लब की बैठक आयोजित हुई। जिसमे उन्हें स्वच्छता एवं प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही बालिकाओं की समस्या का समाधान किया गया , समाज में व्याप्त भ्रांतियों के विषय में चर्चा कर उन्हें दूर किया गया। लाडली बालिकाओं के अभिभावकों से चर्चा कर उनको बालिकाओं की सुरक्षा पोषण शिक्षा एवं पोक्सो एक्ट की समझाइश दी गई।बालिकाओं के मध्य विभिन्न इंडोर गतिविधियों का आयोजन आंगनवाड़ी केंद्रों पर किया गया । इसी प्रकार प्रत्येक दिवस अन्य गतिविधियां सप्ताह अन्तर्गता आयोजित की जाएगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।